फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lekhpal suspended for negligence in burning stubble, notice to 27 heads

पराली जलाने के मामले में लापरवाही पर लेखपाल सस्पेंड, 27 प्रधानों को नोटिस

Mon, 31 Oct 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for negligence in burning stubble, notice to 27 heads
पुवायां। पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने पर एक लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के 27 प्रधानों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पराली जलाने के अधिक मामले होने के कारण 28 अक्तूबर को 21 अधिकारियों सहित पुवायां तहसील में कृषि विभाग के 24 प्राविधिक सहायक, एटीएम, बीटीएम को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किए गए थे। साथ ही वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए थे। अधिक घटनाओं वाली न्याय पंचायतों में कृषि विभाग के पांच कर्मचारियों को विभागीय कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए गए थे। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने दो लेखपालों का वेतन रोके जाने के साथ तीन लेखपालों को चार्जशीट और पांच लेखपालों को नोटिस जारी किया था। इसके अलावा सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों, प्रधानों, एडीओ की जूम मीटिंग कर पराली प्रबंधन के बारे में निर्देश जारी किए थे। सीडीओ ने कहा था कि कहीं भी पराली जलाने की घटना न हो। किसानों को इसके लिए जागरूक भी किया जाए। नोटिस का जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि पराली जलाने के मामलों को रोकने में लापरवाही बरतने पर एक लेखपाल को निलंबित किया गया है। खुटार ब्लॉक के तीन और पुवायां, खुटार के प्रधानों को मिलाकर 27 प्रधानों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान पराली न जलाए और पराली को खेत में ही सड़ाएं, इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली जलाने पर किसानों को दिया गया नोटिस
तिलहर। खेतों में पराली जलाने पर रोक लगाने को लेकर तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ में तिलहर और निगोही क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों की बैठक की। उनसे पराली न जलाने की अपील की। इस दौरान क्षेत्र के लगभग 15 बड़े काश्तकारों को नोटिस देकर भविष्य में पराली न जलाने की हिदायत दी।

तिलहर ब्लॉक के गांव बलेमा और निगोही में ग्रामीणों की बैठक करते हुए तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ ने कहा कि खेतों में पराली जलाना कानून का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण को नुकसान होता है। जनजीवन पर भी असर पड़ता है। सभी लोगों से अपील है कि वे खेतों में पराली न जलाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी खेतों में पराली जलाते पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लेखपाल अनूप भारद्वाज, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed