फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lekhpal accused of filing a false report.

Shahjahanpur News: लेखपाल पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप

Wed, 05 Aug 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of filing a false report.
पुवायां। गांव नाहिल निवासी हरिओम ने जमीन से कब्जा हटवाने और लेखपाल पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हरिओम ने डीएम से मिलकर बताया कि उनकी पैतृक भूमि पर कई वर्ष से कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। 18 मई को उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर प्रार्थनापत्र दिया था। एक लेखपाल ने दूसरे पक्ष के लोगों से मिलकर झूठी रिपोर्ट भेज दी। इससे पूर्व भी उनकी शिकायत पर तत्कालीन लेखपाल ने लिख दिया था कि गांव नाहिल में हरिओम के नाम जमीन ही नहीं है, जबकि उनके नाम जमीन राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।

उनकी जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बोरिंग भी करा दी है और नलकूप का कनेक्शन भी ले लिया है। जमीन से कब्जा हटवाने की मांग पर उनको जान का भी खतरा है। हरिओम ने जमीन कब्जामुक्त कराने और सुरक्षा दिलाने की मांग की है। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि अब तक मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। प्रार्थनापत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed