{"_id":"6802a59503b955c0c9086e50","slug":"left-a-mark-by-showing-talent-in-batting-and-bowling-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-141919-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बल्लेबाजी और गेंदबाजी में प्रतिभा दिखाकर छोड़ी छाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बल्लेबाजी और गेंदबाजी में प्रतिभा दिखाकर छोड़ी छाप
Sat, 19 Apr 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में क्रिकेट ट्रॉयल में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
शाहजहांपुर। कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर शुक्रवार को अंडर-14, अंडर-23 और सीनियर वर्ग में क्रिकेट के ट्रायल हुए। इस बीच खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में प्रतिभा दिखाकर चयनकर्ताओं के सामने अपनी छाप छोड़ी। यूसुफ पठान एकेडमी के कोच रहे अभिषेक शर्मा ने उन्हें खेल से जुड़े कुछ सुझाव भी दिए।
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सुबह आठ बजे अंडर-14 के ट्रायल मैच हुए। इसमें स्पिनर यश यादव व शिवांश मिश्रा ने अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में दीपक, युवराज, अंश तिवारी ने चौके-छक्के लगाए।
तेज गेंदबाजी में अभय, जयंत, सूर्य ने छाप छोड़ी। अंडर-23 व सीनियर वर्ग के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस बीच अभिषेक शर्मा ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर जोर दिया। कहा कि फास्ट फूड से दूरी बनाकर लंबे समय तक क्रिकेट को खेल सकते हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ खिलाड़ी रजी उल्ला को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित भी किया गया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जिला कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में 16-16 खिलाड़ियों का चयन होगा।
चयनित खिलाड़ियों को लखनऊ या कानपुर में ट्रायल में मौका दिया जाएगा। इस मौके पर कोच अमित चौधरी, वत्सल, प्रतेश, सौरभ मलिंग, मयंक शर्मा और प्रतीक आदि मौजूद रहे।