फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Laziness in washing hands in winter is making me sick

Shahjahanpur News: सर्दियों में हाथ धोने का आलस कर रहा बीमार

Tue, 02 Dec 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Laziness in washing hands in winter is making me sick
शाहजहांपुर। सर्दी में हाथ धोने के आलस से लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 60 फीसदी मरीज खांसी, जुकाम, बुखार के हैं। डॉक्टर मरीजों को खानपान में सावधानी बरतने के साथ दिन में कई बार हाथ धोने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने बताया कि तमाम तरह के वायरस, बैक्टीरिया हाथों से होकर मुंह तक पहुंचते हैं, फिर शरीर के अंदर बीमारियों का कारण बनते हैं। बीमारियों से बचना है तो हाथों को साफ रखें। किसी से हाथ मिलाते समय, वस्तुओं का हाथों के सहारे लेन-देन करते समय, किसी वस्तु को स्पर्श करते समय वहां मौजूद संक्रमण आसानी से हमारे हाथों तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में हाथों की सफाई किए बगैर कुछ भी खा-पीकर, आंख, नाक, कान या मुंह को छूना बीमारियों को अपने तक पहुंचना है। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरतकर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शरीर को निरोगी रखने के लिए हाथों की सही तरीके से सफाई में ही सबकी भलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ धोने की आदत जीवन में डालें। हाथों की स्वच्छता बनाने से खांसी, जुकाम, बुखार, डायरिया, दस्त, पेट दर्द, त्वचा संबंधी व आंख संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed