फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawyers staged a sit-in at the Tehsildar Court.

Shahjahanpur News: वकील ने तहसीलदार न्यायालय में दिया धरना

Wed, 18 Feb 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Lawyers staged a sit-in at the Tehsildar Court.
जलालाबाद। दाखिल खारिज की पत्रावली लंबे समय से निस्तारित नहीं किए जाने से नाराज शाहजहांपुर जजी कोर्ट के अधिवक्ता आलोक शर्मा ने मंगलवार को तहसीलदार न्यायालय में धरना शुरू कर दिया। तहसील बार संघ के अध्यक्ष अनिल पाठक और तहसीलदार न्यायिक अनुराग दुबे वहां पहुंच गए। तहसीलदार ने बुधवार तक पत्रावली का निस्तारण करा देने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

अधिवक्ता आलोक शर्मा के अनुसार, उन्होंने सरैया गांव में फरवरी 2024 में एक जमीन का बैनामा कराया था। उसके दाखिल खारिज की पत्रावली को पहले निरस्त कर दिया गया। अगस्त 2025 में तहसीलदार न्यायालय में दोबारा पत्रावली दी, लेकिन कोई न कोई आपत्ति लगाकर दाखिल खारिज को बेवजह लंबित रखा गया, जबकि विक्रेता की तरफ से भी कोई आपत्ति नहीं की गई। तहसीलदार ने बताया कि पत्रावली के निस्तारण को 18 फरवरी की तारीख पहले से ही लगी हुई। बुधवार को उसका निस्तारण करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed