फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawyers' sit-in protest continues, former chairman extends support

Shahjahanpur News: वकीलों का धरना-प्रदर्शन जारी, पूर्व चेयरमैन ने दिया समर्थन

Tue, 29 Jul 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' sit-in protest continues, former chairman extends support
पुवायां में धरने पर बैठे वकीलों को संबो​धित करते अजय शुक्ला। संवाद
पुवायां। एसडीएम और तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर वकील सोमवार को भी धरने पर बैठे। धरनास्थल पर पहुंचे बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि हर हाल में वकीलों की जीत होगी।
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजाेर समान्य वर्ग के लिए प्रमाणपत्र) बनवाने को लेकर 25 जुलाई को वकील विनय शर्मा का तहसीलदार से विवाद हो गया था। इसके बाद वकीलों ने एसडीएम और तहसीलदार पर मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाते हुए हंगामा और नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को भी तमाम वकील धरने पर बैठे। इस दौरान वकीलों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गंभीर आरोप लगाए। धरनास्थल पर बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला ने अधिवक्ताओं को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वह वकीलों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष शुक्ला, महामंत्री विवेक अवस्थी सोमवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वर्मा के साथ डीएम से मिले और वकीलों की समस्याओं के बारे में बताया। तहसील बार संघ के अध्यक्ष के अनुसार डीएम ने आश्वासन दिया कि 15 दिन में समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। मंगलवार को एडीएम न्यायिक पुवायां आकर वकीलों और एसडीएम, तहसीलदार से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed