फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawyers go on mass leave in protest against e-registry.

Shahjahanpur News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए वकील

Wed, 24 Jun 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Lawyers go on mass leave in protest against e-registry.
पुवायां में उपनिबंधक को ज्ञापन देते वकील। संवाद
पुवायां। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू करने की सरकार की तैयारी पर वकीलों का विरोध बढ़ता जा रहा है। वकीलों ने एसडीएम और उप निबंधक को ज्ञापन देकर सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा की।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में वकीलों ने कहा कि ई-पंजीकरण मॉडयूल लागू होने से वकीलों, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं, वकीलों के बस्ता लिपिक बेरोजगार हो जाएंगे। इनके रोजगार की व्यवस्था का ई-रजिस्ट्री के पत्र में कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियामावली के नियम 5 (2) को वापस नहीं लिए जाने तक मंगलवार से वकील सामूहिक रूप से अवकाश पर रहेंगे। इसके अलावा राजस्व विभाग में सुधार के लिए कई पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं किए जाने पर राजस्व न्यायालयों में भी काम नहीं करेंगे। बैठक की अध्यक्षता अजय पांडे और संचालन महामंत्री कुमार गौरव शुक्ला ने किया। बैठक में तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed