{"_id":"698f74bbec4bb27384034ef4","slug":"lathi-charge-in-maujampur-village-report-filed-against-13-people-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-165532-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मौजमपुर गांव में चले लाठी- डंडे, 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मौजमपुर गांव में चले लाठी- डंडे, 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी के आदेश पर चौक कोतवाली में मौजमपुर गांव निवासी नीरज की ओर से 13 लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है।
नीरज ने बताया है कि उनकी दुकान को लेकर रंजिश चल रही है। एक फरवरी की रात साढ़े नौ बजे घर के पास गांव के बृजमाना उर्फ पंडित, अनुराग भारती ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी। जान बचाकर घर में घुसा तो बृजभान व अनुराग भारती के साथ उसके रिश्तेदार अजयपाल, सियाराम, रवि, शैलेश, अभिषेक, अश्विनी, दिनेश, मनू, विकास गौरव, रितेश ने हमला कर दिया।
मां गुड्डी देवी के विरोध करने पर सभी ने परिवार के लोगों को लाठी-डंडों से पीटा। मां गुड्डी देवी को मारते हुए खींचकर घर से बाहर लाकर पीटा। तमंचे से फायर कर दिया। घटना का वीडियो उनके तहेरे भाई अमन ने अपने मोबाइल से बनाया है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।