फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Last chance for those who have registered for admission in the college

Shahjahanpur News: कॉलेज में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वालों को अंतिम मौका

Mon, 18 Aug 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Last chance for those who have registered for admission in the college
शाहजहांपुर। डिग्री कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय ने नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 22 से 25 अगस्त के मध्य प्रवेश लेने की तिथि तय की है। संभावना है कि अब तिथि बढ़ना मुश्किल है।
विज्ञापन

जनपद के डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं ने नामांकन करा लिया, लेकिन प्रवेश लेने अब तक नहीं पहुंचे हैं। स्नातक में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए में प्रवेश नहीं लेने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थी इन कक्षाओं में 20 तक पंजीकरण करा सकते हैं। प्रथम व द्वितीय चरण में पंजीकरण कराकर प्रवेश नहीं लेने वालों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

उसके बाद 22 से 25 अगस्त तक नियमों के अधीन प्रवेश लिए जाएंगे। इसी तरह यूजी में विद्यालय में ऑनलाइन मेरिट तैयार कर प्रदर्शित कर मेरिट के अनुसार ही 20 अगस्त तक प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद कॉलेजाें में बीए की सीटें नहीं भर पाईं हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में बचे विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। एसएस कॉलेज के उप प्राचार्य डाॅ.अनुराग अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश के क्रम में कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed