{"_id":"6a62590dd1b7b847270755bc","slug":"large-vehicles-will-have-to-pay-higher-tolls-starting-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-179837-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आज से बड़े वाहनों को देना होगा ज्यादा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आज से बड़े वाहनों को देना होगा ज्यादा टोल
विज्ञापन
पुवायां। एनएचएआई ने बड़े वाहनों के लिए टोल दरें बढ़ा दी हैं। नई दरें 24 जुलाई से लागू होंगी। इससे पहले भी टोल दरों में इजाफा किया जा चुका है।
पलिया-शाहजहांपुर हाईवे पर महानंदपुर टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन की दरें यथावत रखी गई हैं, लेकिन एक ही दिन में वापसी पर 95 के स्थान पर 100 रुपये देने हाेंगे। हलके माल वाहन, मिनी बस के लिए टोल एक ओर से 105 रुपये यथावत हैं, लेकिन एक ही दिन में वापसी पर अब 155 के स्थान पर 160 रुपये देने होंगे।
बस और ट्रक का टोल 215 से बढ़ाकर ओर से 225 रुपये, तीन एक्सल व्यावसायिक वाहनों का टोल 235 से बढा़कर 245, चार से छह एक्सल हैवी वाहनों के लिए 340 से बढ़ाकर 350 रुपये किया गया है। यह जानकारी टोल मैनेजर प्रवीण योगी ने दी है।
सबली कटेली टोल प्लाजा पर भी बड़े वाहनों के टोल में बढ़ोतरी की गई है। बस, ट्रक दो एक्सल का टोल 165 से 170 रुपये, व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल का टोल 180 से बढ़ाकर 190, हैवी वाहन चार से छह एक्सल का शुल्क 260 से बढ़ाकर 270 रुपये, ओवरसाइज व्हीकल का टोल 320 रुपये से बढ़ाकर 330 रुपये किया गया है।