फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Landlord went to see sick sister, thieves broke locks and stole goods worth lakhs

Shahjahanpur News: बीमार बहन को देखने गए मकान मालिक, चोरों ने ताले तोड़कर लाखों का माल चोरी किया

Sat, 09 Dec 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 09 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Landlord went to see sick sister, thieves broke locks and stole goods worth lakhs
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चौक आला खां में मुनीर आलम खां के बंद मकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया। नकदी और जेवर समेत पांच लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


मुनीर खां सदर बाजार में सिलाई का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को बहन गुड़िया की तबीयत खराब होने पर रात करीब आठ बजे परिवार समेत लोदीपुर चले गए थे। रात करीब दो बजे चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा, फिर अलमारी से जेवर और करीब 95 हजार रुपये की नकदी चोरी कर भाग गए। मुनीर खां ने बताया कि चोर करीब पांच लाख रुपये के माल चोरी कर ले गए हैं। सुबह दूध देने आए युवक ने ताला टूटा देखकर पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद मकान मालिक मौके पर पहुंचे। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में नजर आए दो युवक
-चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कराए हैं, जिसमें दो युवक नजर आ रहे हैं। घटना रात करीब दो से तीन बजे के बीच अंजाम दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सदर बाजार पुलिस पर चोर हावी
चोर लगातार पुलिस पर हावी होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और सदर पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है। दिवाली की रात मोहल्ला तिलहरजई निवासी फहीम अख्तर के बंद घर से आठ लाख रुपये की चोरी हो गई थी। इसी तरह कृष्णानगर कॉलोनी में निर्वाचन कार्यालय की वरिष्ठ सहायक संगीता मौर्या के बंद घर से चोरों ने लाखों का माल चोरी कर लिया था। मामले में तहरीर भी दी गई थी। इसी क्षेत्र में पुलिस ने फिर से मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी कर लिया। इसके अतिरिक्त मोबाइल चोरी व पर्स चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

-मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा। घटना का खुलासा किया जाएगा।
बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed