फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Land is a hurdle in the way of setting up industries, establishment of private parks is also stalled.

Shahjahanpur News: उद्योगों की स्थापना की राह में जमीन का रोड़ा, निजी पार्क की स्थापना भी अटकी

Sun, 26 Oct 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Land is a hurdle in the way of setting up industries, establishment of private parks is also stalled.
गुरजीत मोगा। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। जिले में उद्योग लगाने वालों की राह में जमीन का रोड़ा अटक रहा है। जनपद में निजी औद्योगिक पार्क की स्थापना भी अधर में अटकी हुई है। यही नहीं यूपीडा के औद्योगिक गलियारे को विकसित करने का कार्य भी शुरू नहीं हो सका है। इस मुद्दे को अफसराें के सामने उठाया गया है।
विज्ञापन

कांट-जलालाबाद रोड पर अजीजपुर जिगनेरा गांव के पास पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश कर लखनऊ के व्यापारी ने एमएसएमई पार्क बनाने की प्रक्रिया को गत वर्ष शुरू किया था। 18 एकड़ जमीन देखकर 19 फैक्टरी लगाने का खाका तैयार किया गया था। दावा था कि इन फैक्टरी के लगने से करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

अब एमएसएमई पार्क बनने में रोड़ा अटक गया है। जमीन विवादित होने के साथ सरकारी भी निकली है। ऐसे में पार्क को कहीं और विकसित किया जा सकता है। दूसरी ओर जलालाबाद के गुलड़िया गांव में यूपीडा को 102 हेक्टेयर जमीन को अधिगृहीत कर औद्योगिक गलियारा बनाना था। इसके लिए 96 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जून को यूपीडा के जीएम (इलेक्ट्रिक) अंशुमान यादव ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। तब 24 से 36 मीटर चौड़ी सड़कें, बिजली, पानी की सुविधा को लेकर चर्चा की गई थी। चार महीने बीतने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। स्थिति जस की तस पड़ी है।
उद्योग मित्र विपुल प्रसाद ने बताया कि यूपीडा की प्रक्रिया चल रही है। कार्य के लिए कई संस्थाओं ने आवेदन किया है। कार्य पूर्ण होने के बाद प्लॉट का वितरण प्रारंभ होगा।
--
बहुत से उद्यमियों को जमीन की आवश्यकता है। औद्याेगिक गलियारा बनने से प्लाॅट मिलेगा तो आसानी हो जाएगी। उद्यमियों की कई तरह की दुश्वारियां खत्म होंगी।
- गुरजीत सिंह मोगा, मंडल चेयरमैन, आईआईए
--
जमीन के लिए काफी उद्यमी इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन औद्योगिक पार्क बनवाने को लेकर कार्य कर रहा है। भूमि उपलब्ध होने पर अधिक उद्योग लगेंगे और जनपद का विकास होगा।
- जय गोविंद मोदी, कोषाध्यक्ष, आईआईए
--
एमएसएमई पार्क या औद्योगिक गलियारा बनने से उद्यमियों को फायदा होगा। बिजली का एक अलग फीडर भी मिलेगा। यातायात की व्यवस्था भी बेहतर हो जाएगी। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मांग उद्यमी कर रहे हैं।
- रोहित गोयल, सचिव आईआईए
--
औद्योगिक केंद्र में काफी ज्यादा बिजली का संकट रहता है। परिवहन की समस्या भी रहती है। यदि एमएसएमई पार्क व औद्योगिक गलियारा बन जाए तो उद्यमियों को काफी फायदा होगा।
- हेमंत रोहरा, उद्यमी
--
56 लोगों ने दी थी उद्योग लगाने की सहमति

वर्ष 2023 में हुई इंवेस्टर समिट में 168 निवेशकों ने ओएमयू साइन किए थे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 56 लोगों ने उद्योग लगाने की इच्छा जताई। इनमें करीब 50 उद्योग लग चुके हैं। शेष को लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

--
जमौर में एमएसएमई पार्क की जमीन विवादित है। इसे लेकर संबंधित को जगह बदलने के लिए कहा गया है। जलालाबाद के गुलड़िया में जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। उसे विकसित किया जाएगा और नीलामी के हिसाब से प्लाॅट दिए जाएंगे।
- अनुराग यादव, उपायुक्त उद्योग

गुरजीत मोगा। स्रोत: स्वयं

गुरजीत मोगा। स्रोत: स्वयं

गुरजीत मोगा। स्रोत: स्वयं

गुरजीत मोगा। स्रोत: स्वयं

गुरजीत मोगा। स्रोत: स्वयं

गुरजीत मोगा। स्रोत: स्वयं

गुरजीत मोगा। स्रोत: स्वयं

गुरजीत मोगा। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed