फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Land Identified in Kakrakalan for a Dog Shelter Home

Shahjahanpur News: कुत्तों के शेल्टर होम के लिए ककराकलां में जमीन चिह्नित

Thu, 28 May 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Land Identified in Kakrakalan for a Dog Shelter Home
शाहजहांपुर। ककराकलां में 11 वर्षीय स्वालिया की कुत्तों के झुंड के नोचने से मौत के बाद अब नगर निगम हरकत में आया है। कुत्तों के शेल्टर होम के लिए ककराकलां में जमीन चिह्नित कर ली गई है। कुत्तों से संबंधित शिकायत के लिए नगर निगम की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में अब तक 3300 से अधिक कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने के लिए लगाई गई एजेंसी के कर्मचारी धीमी गति से काम कर रहे हैं। संबंधित ठेकेदार से बात की गई है कि कुत्तों को पकड़ने वाली टीम दो से तीन दिन के अंदर बदली जाए। उन्होंने बताया कि बुधवार को 10 कुत्तों को पकड़कर नसबंदी की गई और उनको एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

ककरा क्षेत्र में ही शेल्टर होम बनाए जाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसका शासन को पत्र भेजा जा रहा है। नगर निगम की ओर टोल फ्री नंबर 1533 और एबीसी सेंटर का नंबर 8543809617 जारी किया गया है। इन पर कोई भी व्यक्ति कॉल कर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खतरनाक कुत्तों को एबीसी सेंटर ही रखने के लिए कहा गया है। शेल्टरहोम के लिए ककराकलां में जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसका पत्र शासन को भेजा जा रहा है।

- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed