फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Land acquisition bill Roared BKU activists

भूमि अधिग्रहण बिल पर गरजे भाकियू कार्यकर्ता

Thu, 09 Apr 2015 07:01 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 09 Apr 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition bill Roared BKU activists
केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल को किसान विरोधी बताते हुए भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को जमकर गरजे। उन्होंने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट गेट के सामने धरना देकर रोड जाम कर दी। वहीं पर पंचायत करके केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर जमकर प्रहार किए। बाद में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए भाकियू कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस कैंपस में जमा हुए। वहां से अपने बैनर-झंडे लेकर लाउडस्पीकर पर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट कैंपस में दाखिल होने के बजाय वहीं धूप में तपती रोड पर गर्मी की परवाह किए बगैर बैठ गए। इससे रोड पर जाम लग गया। यातायात में रुकावट पड़ी तो पुलिस ने गेट केदोनों ओर स्लाइडिंग बैरियर लगाकर कचहरी तिराहे और सुदामा चौराहे से आने वाले वाहन कचहरी के पीछे वाले रास्ते पर डाइवर्ट कर दिए।
विज्ञापन

इस दौरान हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि जमीन किसानों की मां है और उसका सौदा किसी भी कीमत पर किसान नहीं करेंगे। जिला महासचिव दिलबाग सिंह ने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल लाया जा रहा है जिसे भाकियू सहन नहीं करेगी। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष तारा यादव ने कहा कि सरकार की संवेदनहीनता के कारण किसान आत्म हत्याएं करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीशंकर लाल शुक्ला को दिए गए ज्ञापनों में किसानों को दिहाड़ी मजदूर बनाने वाला भूमि अधिग्रहण बिल तत्काल वापस लेने, फसली नुकसान से आत्महत्या करने वाले किसानों को पर्याप्त मुआवजा देने, प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों के कर्ज और बिजली के बिल माफ करने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में ऋषिपाल सिंह, अनिल सिंह यादव, सर्वजीत सिंह, शिशुपाल सिंह, सुरेश चंद्र, तुलसी राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed