फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lalaji Maharaj's followers descended birthday

लाला जी महाराज के जन्मोत्सव में उमड़े अनुयायी

Fri, 12 Feb 2016 08:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 12 Feb 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
Lalaji Maharaj's followers descended birthday

 श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में आदि गुरू लाला जी महाराज का 143वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वसंत पंचमी को प्रति वर्ष मनाए जाने वाले जन्मोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के सैकड़ों अनुयायियों ने आश्रम पहुंचकर महात्मा रामचंद्र महाराज की समाधि पर मत्था टेककर गुरुसत्ता को प्रणाम किया।

विज्ञापन

आश्रम में सुबह से ही साधकों का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाओं और पुरुषों ने केंद्र पर ध्यान साधना की और गुरुदेव के प्रति आस्था प्रकट की। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा ने गुरुदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा: गुरुदेव ने राजयोग की साधना पद्धति को सरल बनाकर विश्वभर में पहुंचाया। गृहस्थ जीवन में ईश्वर प्राप्ति का इससे आसान और सरल पूजा पद्धति और कोई नहीं है। इस मौके पर फैजाबाद के अनुयायी आरएस मिश्रा, श्रीकृष्ण टंडन, अमिता चंद्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कविता अग्रवाल, शोभा दीक्षित, राम प्रकाश गुप्ता, सुमन पांडेय, हरद्वारी लाल पांडेय, प्रेमा देवी आदि ने भजन सुनाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed