फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lal Imli Crossing route closed for culvert construction; commuters inconvenienced.

Shahjahanpur News: पुलिया निर्माण के लिए लाल इमली चौराहा मार्ग बंद, राहगीर परेशान

Sat, 20 Jun 2026 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lal Imli Crossing route closed for culvert construction; commuters inconvenienced.
लाल इमली चौराहा के पास पुलिया निर्माण के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग। संवाद
शाहजहांपुर। कटियाटोला से निकलने वाला नाला चोक होने से लाल इमली चौराहा से घंटाघर की ओर जाने वाली सड़क पर नगर निगम पुलिया का निर्माण करा रहा है। निर्माण कार्य के लिए सड़क को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। व्यस्त सड़क होने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। उनको लंबा चक्कर लगाकर निकलना पड़ रहा है। निगम अधिकारियों के मुताबिक शनिवार तक पुलिया का निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के मुताबिक, नाला चोक होने पर उसको साफ कराने का प्रयास किया गया। मोटर भी लगाई गई, लेकिन नाले की सफाई नहीं हो पाई। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक नाला चोक होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है। इससे काफी परेशानी हो रही थी। करीब एक सप्ताह से आधी सड़क की खोदाई करके नाले को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात पुलिया बनाने के लिए खोदाई की गई और सड़क पर बैरिकेडिंग लगा दी गई। चार पहिया वाहन चालकों को जानकारी नहीं होने पर वापस होना पड़ रहा है। दो पहिया वाहन चालक गलियों से होकर निकल रहे हैं। इससे गली में भी जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नाला चोक होने की काफी शिकायत आ रही थीं इसलिए पुलिया का निर्माण कराने के लिए सड़क को बंद किया गया है। संभावना है कि शनिवार तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बैरिकेडिंग को हटा दिया जाएगा।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed