फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lal Imli Crossing-Ghantaghar Road to remain closed for two weeks.

Shahjahanpur News: दो सप्ताह बंद रहेगा लाल इमली चौराहा-घंटाघर रोड

Sun, 21 Jun 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lal Imli Crossing-Ghantaghar Road to remain closed for two weeks.
लाला इमली चौराहा से घंटाघर जाने वाली सड़क पर लगाया बैरिकेडिंग। संवाद
शाहजहांपुर। लाल इमली चौराहा से घंटाघर जाने वाली सड़क पुलिया निर्माण के कारण बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दी गई है। व्यस्त सड़क होने की वजह से राहगीरों को परेशानी हो रही है। नगर निगम के अधिकारी पहले शनिवार तक रास्ता खोलने की बात कह रहे थे लेकिन अब पुलिया निर्माण में आ रही दिक्कतों के चलते दो हफ्ते तक मार्ग बंद रखने की बात की जा रही है।
विज्ञापन

घंटाघर से लाल इमली चौराहा मार्ग काफी व्यस्त रहता है। पुलिया निर्माण के लिए रास्ता बंद हो जाने से लोग गलियों में घूमकर जा रहे हैं। इस वजह से सड़क के साथ ही गलियों में भी जाम लग रहा है। शनिवार को लोग पेट्रोल पंप के आगे से गली से होते हुए निकले। अधिकारियों के मुताबिक पुलिया काफी पुरानी है। यह बिल्कुल चोक हो गई है।
विज्ञापन

इस वजह से निर्माण में देरी हो रही है। नाले का पानी बैक होकर गली में आ रहा है। इससे यहां पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। पुलिया के निर्माण के बाद ही राहगीरों को राहत मिलेगी। चीफ इंजीनियर आशीष त्रिवेदी का कहना है कि पुलिया तेजी से बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुख्य मार्ग को देखते हुए पुलिया का निर्माण शीघ्र कराने का प्रयास किया जाएगा। निर्माण कार्य जल्दी कराने के लिए दिन और रात काम चलेगा। संभावना है कि दो सप्ताह में पुलिया का निर्माण हो जाएगा।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed