फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lakhs stolen from the shop near the police picket

पुलिस पिकेट के पास से दुकान में लाखों की चोरी

Wed, 01 Dec 2021 05:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from the shop near the police picket
तिलहर। नगर के मुख्य चौराहा बिरियागंज स्थित अनूप गुप्ता के जनरल स्टोर की छत पर चढ़कर चोरों ने दरवाजा खोलकर गुल्लक में रखे रुपये और शादी के लिए बनाई गई नोटों की मालाएं सहित लगभग तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना चौराहे पर लगने वाली पुलिस पिकेट से कुछ कदमों की दूरी पर हुई। पीड़ित व्यापारी ने तहरीर दी है लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

अनूप गुप्ता ने बताया कि रात को आठ बजे दुकान बंद करके वह घर चले गए। मंगलवार की सुबह 8:30 बजे दुकान खोली तो चोरी की जानकारी हुई। बताया कि दुकान की गुल्लक में रखे 1,70,000 रुपये के नए नोटों की गड्डियां, लगभग 60 हजार रुपये के नोटों की मालाएं, गिरवी रखी सोने की अंगूठी, एक मांग टीका सहित अन्य सामान गायब मिला। बताया कि दुकान के सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए पाए गए। चोर ऊपरी मंजिल में लोहे के दरवाजे की कुंडी को तोड़कर अंदर घुस आए। उन्होंने दुकान के अंदर से नकदी और सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार और थाना प्रभारी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की। पुलिस ने पाया कि ऊपरी मंजिल से नीचे की छत काफी ऊंचाई पर है। यहां पर चोरों का आना संभव नहीं प्रतीत होता है। पुलिस का मानना है कि कुंडी के पास टूटा हुआ सीमेंट भी पहले का टूटा हुआ प्रतीत होता है। दोपहर बाद शाहजहांपुर से डॉग स्क्वॉड पहुंचा। व्यापार मंडल अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता उर्फ रिंकू ने पीड़ित व्यापारी के यहां पहुंचकर पुलिस पिकेट के रहते चोरी की घटना होने पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने तत्काल चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed