{"_id":"683f44f02d2d6a18560aaef9","slug":"lakhs-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-closed-house-of-sangrah-amin-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-145234-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संग्रह अमीन के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संग्रह अमीन के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत: जागरुक पाठक
मीरानपुर कटरा। गांव वैवहा के संग्रह अमीन सुरेंद्र सिंह यादव के बंद मकान में चोरों ने ताले तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए और भाग गए। घर में रखे राजस्व वसूली के अभिलेख भी फाड़ दिए गए हैं। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
सुरेंद्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि तिलहर तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत हैं। उनका मकान मीरानपुर कटरा के मोहल्ला अहिरान में हैं। बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान के ताले तोड़कर चोर अंदर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया।
उसमें रखे सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषणों व एक हजार रुपये चोरी कर ले गए। कमरे में रखे हुए बकायेदारों के राजस्व वसूली से संबंधित अभिलेख भी फाड़ दिए हैं। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक विभाग की टीम के साथ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी निकाले हैं। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।