{"_id":"69ab0d63e5c0aeac7506d587","slug":"lakhimpur-youth-killed-two-injured-in-road-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-167244-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मार्ग दुर्घटना में लखीमपुर के युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मार्ग दुर्घटना में लखीमपुर के युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार मैलानी रोड पर हुए सड़क हादसे में लखीमपुर के कस्बा पलिया के मोहल्ला बरमुंडा निवासी 25 वर्षीय समीर की मौत हो गई। समीर के साथ बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं।
समीर अपने साथी मोहल्ले के ही शिवा और भीरा के गांव ढकना निवासी शिवा के मामा मुनीश कुमार के साथ बाइक से खुटार आए थे। शाम को वापस घर जाते समय खुटार मैलानी रोड पर रपटा पुल के पास एक पिकअप उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से खुटार सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर डॉक्टर ने समीर को मृत घोषित कर दिया। शिवा और मुनीश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
सूचना पाकर समीर के परिजन भी रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। शिवा ने बताया कि उनका दोस्त समीर अपनी बहन के घर चलने की बात कहकर उसे और उसके मामा को लेकर खुटार आया था। बाइक समीर चला रहा था। शिवा ने बताया कि समीर गांवों में कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।