फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lakhimpur won by seven runs and entered the quarter-finals.

Shahjahanpur News: लखीमपुर ने सात रनों से जीत हासिल कर पाया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Sun, 26 Oct 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur won by seven runs and entered the quarter-finals.
जीएफ कॉलेज मैदान में मयूर स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में शॉट खेलता ​खिलाड़ी। स्रोत :
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से जीएफ कॉलेज मैदान पर चल रहे शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को माहेश्वरी एकेडमी, लखीमपुर ने आरकेसीए को सात रन से हरा दिया। इसके साथ ही माहेश्वरी एकेडमी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

आरकेसीए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। माहेश्वरी एकेडमी ने आठ विकेट खोकर 102 रन बनाए। इसमें रामू ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। दया सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया। शुभ अग्निहोत्री ने 16 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए। नितिन मौर्य ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरकेसीए के बल्लेबाज 95 रन ही बना सके। सर्वाधिक 18 रन राजवीर ने बनाए। तनु सिंह, यश यादव और मनोज ने दो-दो विकेट लिए। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि 27 अक्तूबर से क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला क्वार्टर फाइनल शाहजहांपुर वॉरियर्स एवं रिजवान स्पोर्टिंग के बीच होगा। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि मनोज यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के अंपायर नईम, कोच फरीद खान और स्कोरर निशांत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed