{"_id":"6343028412967b494e777d20","slug":"laddu-gopal-s-prabhat-pheri-turned-out-with-great-pomp-shahjahanpur-news-bly500210899","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली लड्डू गोपाल की प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली लड्डू गोपाल की प्रभात फेरी
सार
फोटो - 31, 32धूमधाम से निकली लड्डूगोपाल की प्रभात फेरी- पूजा-अर्चना के बाद चला भजन और कीर्तन का दौर- अधिवक्ता राजीव मिश्रा के परिजन ने किया स्वागतसंवाद न्यूज एजेंसी शाहजहांपुर। रविवार की सुबह सात बजे कृष्णानगर मंदिर से लड्डू गोपाल को अधिवक्ता राजीव मिश्रा के आवास पर ले जाया गया। देवेंद्र खुराना ने ‘आली री मोहे लागे वृंदावन नीको’ व रविंद्र मिश्रा ने ‘खुले हैं मन मंदिर के द्वार पधारो राधारमण सरकार’ सुनाकर सबको मस्त कर दिया।
विज्ञापन
कृष्णानगर मंदिर में भजनों पर नृत्य करतीं महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फोटो - 31, 32
धूमधाम से निकली लड्डू
गोपाल की प्रभात फेरी
- पूजा-अर्चना के बाद चला भजन और कीर्तन का दौर
- अधिवक्ता राजीव मिश्रा के परिजन ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कार्तिक मास के प्रथम दिन रविवार को कृष्णानगर मंदिर से लड्डू गोपाल की प्रभात फेरी निकाली गई। पूजा-अर्चना के बाद भजन और कीर्तन का दौर चला। प्रभात फेरी का अधिवक्ता राजीव मिश्रा के परिजन ने स्वागत किया।
रविवार की सुबह सात बजे कृष्णानगर मंदिर से लड्डू गोपाल को अधिवक्ता राजीव मिश्रा के आवास पर ले जाया गया। जहां पं. अखिलेश शास्त्री ने पूजन-अर्चन किया, फिर वापस मंदिर में लाए। इसके बाद मंदिर में भजन-कीर्तन की शुरुआत हुई। उप प्रधान हरीश बजाज ने ‘हे करुणामयी राधे मुझे बस तेरा सहारा है’, अनिल कक्कड़ ने ‘गोपाल मुरलिया वाले नंदलाल मुरलिया वाले सुनाया’।
देवेंद्र खुराना ने ‘आली री मोहे लागे वृंदावन नीको’ व रविंद्र मिश्रा ने ‘खुले हैं मन मंदिर के द्वार पधारो राधारमण सरकार’ सुनाकर सबको मस्त कर दिया। मनमोहन अरोरा बिट्टू, अंकित सचदेव, नवीन सचदेव ने भी भजन सुनाए। मटकी से निकालकर टॉफियां आदि भक्तों को बांटीं। मंदिर कमेटी की ओर से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट प्रधान सुशील नारंग ने राजीव मिश्रा के परिवार को दी।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि सोमवार की प्रभात फेरी कृष्णानगर मंदिर में रचना विनीत शुक्ला के परिवार की ओर से होगी। इस मौके पर प्रेम नारंग, संजीव सचदेव, जसवंत सिंह, रवि सचदेव, हरवंश सचदेव, विनोद सचदेव, रोहिताश्व सचदेव, जगदीश गोगिया, संदीप अरोरा, गगन अरोरा, आशाराम गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।