{"_id":"68c8773b1e6d581dfe088d88","slug":"labourer-missing-in-punjab-floods-reaches-katra-handed-over-to-family-by-police-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-152821-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पंजाब की बाढ़ में लापता श्रमिक कटरा पहुंचा, पुलिस ने घरवालों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पंजाब की बाढ़ में लापता श्रमिक कटरा पहुंचा, पुलिस ने घरवालों को सौंपा
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। पंजाब में बाढ़ के दौरान लापता हुए रायबरेली के श्रमिक को एक माह बाद स्थानीय पुलिस ने खोज कर परिजनों को सौंप दिया। इस मौके पर घरवालों की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे।
रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र के गांव पर्वतपुर पूर्वा निवासी बनवारी लाल गत 17 अगस्त को पंजाब के जिला फिरोजपुर के जलालाबाद में मजदूरी करने गए थे। वहां बाढ़ के दौरान वह लापता हो गए। वह वहां लगे एक राहत कैंप में पहुंचे तो उन्हें नगर का एक ठेकेदार अपने साथ लेकर यहां आ गया और उखरी रेलवे क्रॉसिंग गेट पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के काम में लगा दिया।
इस बीच, बनवारी की पत्नी मीना देवी ने ऊंचाहार थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार रात करीब नौ बजे प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बनवारी को रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में देखा। उन्हें थाने लाकर पूछताछ करने के बाद उन्होंने घरवालों को सूचना दी। इस पर सोमवार को बनवारी लाल की पत्नी समेत पुत्र आजाद और साले रवि यहां पहुंचे। बनवारी के सकुशल मिलने पर घरवालों ने पुलिस का आभार जताया और उन्हें साथ लेकर चले गए। संवाद