फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Labourer daughter got first rank in the school in UP Board exam ADM honoured her in Shahjahanpur

Shahjahanpur: मजदूर की बेटी ने किया विद्यालय टॉप, सम्मानित करने घर पहुंचे एडीएम, IAS बनने का दिया गुरुमंत्र

Mon, 28 Apr 2025 04:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 04:02 PM IST
सार

छात्रा आकांक्षा ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 86.83 फीसदी अंक लाकर अपने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। इस पर एडीएम ने छात्रा और उसके परिजनों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Labourer daughter got first rank in the school in UP Board exam ADM honoured her in Shahjahanpur
एडीएम ने छात्रा और उसके परिजनों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सोमवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में कॉलेज टॉप करने वाली छात्रा के घर पहुंच गए। उन्होंने छात्रा और उनके माता-पिता को सम्मानित किया। छात्रा ने आईएएस अधिकारी बनने की इच्छा जताई तो एडीएम ने गुरुमंत्र भी दिया। 

विज्ञापन


राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धन्योरा की छात्रा आकांक्षा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 86.83 फीसदी अंक हासिल किए हैं। छात्रा ने इससे पूर्व की पढ़ाई पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय से की थी। विद्यालय को एडीएम ने गोद लिया हुआ है। पिता जय सिंह खेतीबाड़ी और दैनिक मजदूरी कर बेटी को पढ़ा रहे हैं। संसाधनों की कमी की परवाह किए बगैर आकांक्षा ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


सात से आठ घंटे रोज करें पढ़ाई 
सोमवार को एडीएम अरविंद कुमार छात्रा के घर पहुंचे। आकांक्षा को सम्मानित किया। पिता जयसिंह चौहान और माता रचना देवी को भी सम्मानित किया। एडीएम ने आकांक्षा से पूछा कि भविष्य में आगे क्या करना है। इस पर आकांक्षा ने बताया कि आईएएस बनना उसका लक्ष्य है। इस पर एडीएम ने बताया कि अपने माता-पिता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन सात-आठ घंटे की पढ़ाई अभी से करें। एक दिन जरूर मंजिल मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के पिता को एडीएम ने आश्वासन दिया कि बेटी की पढ़ाई में आर्थिक मदद सदैव करते रहेंगे। बेटी को खूब पढ़ाएं। इस मौके पर पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल, सहायक अध्यापक बिना शर्मा, आफरीन, प्रियंका, कल्पना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed