{"_id":"6a3edcee34ee033e7c0d5f02","slug":"laborer-from-tilhar-dies-under-suspicious-circumstances-in-tamil-nadu-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-177301-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तमिलनाडु गए तिलहर के मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तमिलनाडु गए तिलहर के मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
तिलहर। तमिलनाडु में मजदूरी करने गए मिर्गापुर गांव के 38 वर्षीय सुनील कुमार की वहां संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा कर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुए परिजनों ने बाद में अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के अनुसार, सुनील करीब छह माह पहले ठेकेदार राधेश्याम के साथ तमिलनाडु मजदूरी करने गए थे। वहां 22 जून की शाम उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने आरोप लगाया कि मारपीट से उनकी जान गई है। नाराज परिजन थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। सुनील कुमार अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि सुनील की मौत तमिलनाडु में हुई है। वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है। समझाने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करा दिया है।