फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Laborer dies under suspicious circumstances in salty factory

Shahjahanpur News: नमकीन फैक्टरी में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत

Sun, 24 Sep 2023 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies under suspicious circumstances in salty factory
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र की एक नमकीन फैक्टरी में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत हो गई। फैक्टरी संचालक के मुताबिक मजदूर की तबीयत खराब हो गई। उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मजदूर की मौत का कारण करंट लगना आया है। हालांकि अभी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।

थाना कटरा क्षेत्र के ख्वाजा सराय उर्फ सरैया निवासी योगेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा शरद यादव (22) थाना रोजा क्षेत्र में अटसलिया स्थित मनपसंद नमकीन फैक्टरी में मजदूरी करता था। वह फैक्टरी में ही रहता था। शुक्रवार को रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी शरद से फोन पर बात हुई थी। तब तक सबकुछ ठीक था।
विज्ञापन

इसके करीब एक घंटे बाद फैक्टरी से फोन आया कि शरद की तबीयत खराब हो गई है। वे लोग घर से निकलने ही वाले थे, तभी दूसरा फोन आया कि मेडिकल कॉलेज में उनके बेटे की मौत हो गई है। थाना रोजा के प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय के मुताबिक घटनास्थल का मुआयना करने पर फैक्टरी में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों और फैक्टरी मालिक रवि गुप्ता ने बताया था कि अचानक मोबाइल पर बात करते समय शरद की तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से शरद की मौत होने का तथ्य आया है। हालांकि पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने की बात कह रहे हैं। फैक्टरी मालिक रवि गुप्ता ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद शरद की मौत हुई है। शरद की मौत से पत्नी सरोजना का रो-रोकर बुरा हाल है। शरद के पांच माह की एक बेेटी भी है।
------
परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अमित चौरसिया, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed