{"_id":"66014834ffcc6541790652b8","slug":"laat-sahab-juloos-took-place-amidst-a-shower-of-colors-and-shoes-in-shahjahanpur-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: शाहजहांपुर में रंगों और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच निकली लाट साहब की सवारी, देखिए वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2024: शाहजहांपुर में रंगों और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच निकली लाट साहब की सवारी, देखिए वीडियो
Mon, 25 Mar 2024 03:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:19 PM IST
सार
शाहजहांपुर में होली पर 300 साल पुरानी अनूठी परंपरा निभाई गई। होली के अवसर पर कड़ी सुरक्षा के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। लोगों ने रंगों और जूतों की बौछार कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में होली का पर्व सोमवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे के रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली पर शहर में बड़े और छोटे लाट साहब का जुलूस रंगों और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच निकला गया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे चौक स्थित कूचा लाल से निकले लाट साहब ने फूलमती मंदिर में माथा टेका। इसके बाद भैंसगाड़ी पर सवार होकर चौक कोतवाली में पहुंचे। जहां कोतवाल ने उन्हें सलामी दी गई। वहां से चौकसी, चार खंभा, केरूगंज, अंटा चौराहा, खिरनी बाग होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर में जुलूस कुछ देर के लिए रोका गया। लाट साहब ने भैंसा गाड़ी से उतरकर मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके बाद आगे की ओर रवाना किया गया। जुलूस में भारी पुलिस बल के साथ आरएएफ और पीएसी के जवानों ने सुरक्षा के लिहाज से घेरा बना रखा था। जगह-जगह लाट साहब के ऊपर रंग और गुलाल फेंका गया। जूते और चप्पलों से उनका स्वागत हुआ। जुलूस की निगरानी डीएम और एसपी भी कंट्रोल रूम से करते रहे।