फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kripal murder case accused nor reached court

कृपाल हत्याकांड का आरोपी पुष्पेंद्र नहीं पहुंचा कोर्ट, हाजिरी माफी का दिया प्रार्थना पत्र

Tue, 18 Feb 2020 06:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
kripal murder case accused nor reached court
शाहजहांपुर। आसाराम के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म प्रकरण में गवाह कृपाल सिंह की हत्या का आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ नारायण पांडेय सोमवार को कोर्ट नहीं पहुंचा। उसने वकील के माध्यम से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। वहीं, गवाह के तौर पर डॉ. उदयवीर सिंह कोर्ट में पेश हुए, अन्य गवाह भी नहीं पहुंचे। मुकदमे में गवाही के लिए अब छह मार्च की तारीख तय की गई है। यह मामला स्पेशल कोर्ट एडीजे तृतीय किरनपाल सिंह की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गदियाना निवासी कृपाल सिंह शहर की बिटिया के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आसाराम के खिलाफ गवाह था। उसे आसाराम के गुर्गों ने कई बार धमकाया था कि वह गवाही न दे। इसके बाद 10 जुलाई 2015 की रात कृपाल सिंह को सदर कोतवाली के कैंट क्षेत्र में गोली मार दी गई थी। अगले दिन बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान कृपाल की मौत हो गई थी। सदर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कानपुर निवासी पुष्पेंद्र उर्फ नारायण पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुष्पेंद्र 11 दिसंबर को जेल से जमानत पर रिहा हो चुका है। पिछली 30 जनवरी की तारीख पर वह व्हीलचेयर पर स्पेशल कोर्ट लाया गया था। यहां मुकदमा संबंधी पत्रावली पर हस्ताक्षर के बाद मुकदमे में गवाही के लिए तारीख 17 फरवरी तारीख नियत की गई थी लेकिन सोमवार को वह अदालत नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed