फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kotedar canceled two ration cards showing card holders as dead in shahjahanpur

जिंदा को मृत बताकर छीना हक: कोटेरदार ने राशनकार्ड करवा दिए निरस्त, एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Sun, 25 Jun 2023 03:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Jun 2023 03:54 PM IST
सार

कोटेदार की रिपोर्ट पर खाद्य विभाग के अधिकारियों की ओर से भी बिना कोई जांच किए बगैर दोनों कार्डधारकों को मृत मान लिया गया और राशनकार्ड निरस्त कर दिए गए। 

विज्ञापन
Kotedar canceled two ration cards showing card holders as dead in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के भावलखेड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत मिश्रीपुर में दो कार्डधारकों को मृत दर्शाकर उनका राशनकार्ड निरस्त कर दिया गया। मामले का संज्ञान लेकर एसडीएम सदर सतीश चंद्रा ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मिश्रीपुर निवासी प्रीति पत्नी विजय ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनका राशन कार्ड संख्या 215240977924 है। आरोप लगाया कि मिश्रीपुर की उचित दर विक्रेता अनुराधा ने उन्हें मृत दर्शाकर राशनकार्ड निरस्त करा दिया, जबकि वह जीवित हैं। इसी प्रकार एक अन्य मामले में भी वंदना गुप्ता पत्नी संजीव गुप्ता को भी कोटेदार ने मृत दर्शाकर राशनकार्ड निरस्त करा दिया। दोनों लाभार्थी अब खाद्यान्न पाने से वंचित हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक 'मां' ऐसी भी: लावारिस बच्चे की खातिर अपनों से भिड़ी, उसे पाने के लिए तोड़ा कानून; अब जेल में पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटेदार की रिपोर्ट पर खाद्य विभाग के अधिकारियों की ओर से भी बिना कोई जांच किए बगैर दोनों कार्डधारकों को मृत मान लिया गया और राशनकार्ड निरस्त कर दिए गए। जिन लोगों को सूची में मृत दिखाया गया उनके मृत्यु प्रमाण पत्र तक नहीं लिए गए। 

नोटिस का नहीं दिया जवाब 

मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी क्षेत्र-2 की ओर से 17 जून को कोटेदार अनुराधा को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश में दिए गए थे। नोटिस की जवाब अवधि पूरी होने के बाद भी कोटेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई ना होने पर एसडीएम सदर सतीश चंद्रा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की लिए कहा है।

एसडीएम सदर सतीश चंद्रा ने कहा कि बिना जांच के राशन कार्ड धारकों को मृत दर्शाकर कार्ड निरस्त कराए जाने का मामला अत्यंत गंभीर है। आरोपी कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से जवाब तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed