फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Koronkuiyan won the Naseer Khan Volleyball Tournament

Shahjahanpur News: कोरोंकुइयां ने जीता नसीर खां वॉलीबॉल टूर्नामेंट

Thu, 09 Jan 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 09 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Koronkuiyan won the Naseer Khan Volleyball Tournament
प्वाइंट के लिए जद्दोजहद : पुवायां के गांव कोरोंकुइयां में वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद
पुवायां। गांव कोरोंकुइयां में खेले गए तीन दिवसीय नसीर खां वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कोरोंकुइयां की टीम विजेता रही। जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को कप और अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच कोरोंकुइयां और सिसोरा के बीच हुआ। कोरोंकुइयां की टीम ने सीधे सेटों में सिसेरा की टीम को 15-10 और 16-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच कांट और डीवीए शाहजहांपुर के बीच खेला गया। कांट ने डीएवी शाहजहांपुर को 19-17 और 15-13 से हराकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

फाइनल में कोरोंकुइयां की टीम ने दो और कांट की टीम से एक सेट में जीत दर्ज की। कोरोंकुइयां को 15-4, 11-15 और 11-08 से विजेता घोषित किया गया। तीसरा सेट खिलाड़ियों के चोटिल होने से पूरा नहीं किया जा सका। प्रधान वसीम ने मैचों का शुभारंभ किया। अंत में पुरस्कार बांटे। मैच में रेफरी की भूमिका नबी मोहम्मद और अयूब खां ने निभाई। कमेंटरी अकरम खां ने की। आयोजन में अफसर, असलम, लालू, उल्फत शाह, सहीम खां सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed