{"_id":"5e7792998ebc3e768812d8cd","slug":"korona-virus-shahjahanpur-news-bly4004741152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुबह को किया हवन-पूजन, शाम को थाली बजाकर जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुबह को किया हवन-पूजन, शाम को थाली बजाकर जताया आभार
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जनता कफ्र्यू के दौरान रविवार की शाम पांचे थाली बजाते लोग। संवद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण का असर कम करने के लिए लोगों ने जहां घरों में रहकर हवन-पूजन कर भगवान से प्रार्थना की। वहीं शाम को पांच बजते ही थाली और शंख बजाकर सभी का आभार जताया। इस दौरान वातावरण मंत्रोच्चारण के साथ ही थाली और शंख की आवाज से गूंज उठा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने जनता कर्फ्यू को अपना पूर्ण समर्थन दिया। कोरोना वायरस के असर को कम करने के लिए लोग घरों में ही रहे और पूरा दिन परिवारवालों के साथ बिताया। इसके साथ ही घरों में हवन-पूजन भी हुए। लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हवन-पूजन किया और मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालीं। शाम पांच बजे लोगों ने घर के बाहर और छतों पर खड़े होकर थाली और शंख बजाए। इसके माध्यम से उन डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार जताया गया, जो कोरोना से ग्रसित मरीजों को इलाज और इस संक्रमण से लड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।