{"_id":"626ede68ce62da5ac5018010","slug":"kolaghat-pantoon-bridge-repaired-shahjahanpur-news-bly4834197144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलाघाटः पैंटून पुल की हुई मरम्मत, छह घंटे तक जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलाघाटः पैंटून पुल की हुई मरम्मत, छह घंटे तक जाम से जूझे लोग
विज्ञापन
कोलाघाट पैंटून पुल की होती मरम्मत का कार्य । संवाद -
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कलान तहसील में मिर्जापुर के कटरी क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले रामगंगा व बहगुल नदियों पर बने कोलाघाट के पैंटून पुल की मरम्मत का काम रविवार को पूरा कर लिया गया। हालांकि, इस दौरान सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक पुल पर यातायात बंद रखे जाने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया और उसमेें फंसकर सैकड़ों लोग परेशान हुए।
बता दें कि अमर उजाला ने शनिवार के अंक में ‘बड़े वाहनों से कोलाघाट के जर्जर पैंटून पुल पर हादसे की आशंका’ शीर्षक से विस्तृत समाचार प्रकाशित कर प्रशासन का इस ओर ध्यानाकर्षण किया था। इसी खबर का संज्ञान लेते हुए रविवार को कोलाघाट पैंटून पुल की मरम्मत की गई। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों की दो-दो किमी लंबी लाइनें लग गईं। यात्री भीषण गर्मी में करीब छह घंटे तक पुल ठीक होने की प्रतीक्षा करते रहे। पैंटून पुल की मरम्मत को लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ज्ञानेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ रविवार सुबह नौ बजे कोलाघाट पहुंच गए।
पुल के पैंटून को एक-दूसरे से जोड़ने वाले गर्डर के बोल्ट भी टूट गए थे। जिन्हें क्रेन से उठाकर और नये बोल्ट लगाकर जोड़ा गया। पैंटून के ऊपर लगे लकड़ी के वह सभी स्लीपर व्यवस्थित किए गए जो कि भारी वाहनों के दबाव से इधर- उधर हो गए थे। बाद में पुल की रेलिंग सुधारी गई और जेसीबी से पुल के दोनों ओर की सड़क भी ठीक कराई गई। पुल की मरम्मत के दौरान यातायात पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन
हालांकि पैदल यात्रियों के अनुरोध पर बीच-बीच में उन्हें पुल से निकलने की अनुमति देकर भीड़ को कम करने का प्रयास किया गया। जिससे पैदल यात्रियों को बहुत राहत मिली। जेई ज्ञानेंद्र शर्मा के अनुसार पुल की मरम्मत के दौरान यातायात रोके जाने के लिए मिर्जापुर के थानाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान को पहले ही सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद जो पैदल यात्री कोलाघाट पहुंचे उन्हें निकलने का रास्ता दे दिया गया।
अस्थाई पैंटून पुल सामान ढोने वाले भारी वाहनों के लिए नहीं बनाए जाते। उनसे केवल हल्के यात्री वाहन जैसे कार, जीप आदि निकल सकती हैं। इसके बावजूद रात में लोग टाटा मैजिक आदि सामान से लोड छोटे वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी निकाल रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें रोक नहीं रही। इसीलिए पैंटून पुल की रेलिंग भी खराब हो गई। ऐसे पुलों की हर माह नियमित मरम्मत करानी पड़ती है। आगामी 15 जून के बाद मानसून सीजन को देखते पुल हटा लिया जाएगा क्योंकि नदियों में पानी बढ़ने पर पैंटून बहकर दूर चले जाने की आशंका पैदा हो जाती है। -राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (निर्माण खंड-1)

कोलाघाट पैंटून पुल की मरम्मत के दौरान लगा जाम। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR