फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kolaghat Pantoon Bridge ready, light vehicles will leave from today

कोलघाट पैंटून पुल का निर्माण कार्य पूरा, आज से निकल सकेंगे हल्के वाहन

Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Kolaghat Pantoon Bridge ready, light vehicles will leave from today
शाहजहांपुर। लोक निर्माण विभाग ने कोलाघाट में पैंटून पुल का निर्माण कार्य पूरा करा दिया है। शुक्रवार से कोलाघाट पैंटून पुल हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे मिर्जापुर, कलान के कटरी क्षेत्र में बसे करीब दो सौ गांवों के हजारों लोगों को आने-जाने का सुरक्षित साधन मिल जाएगा। सीमावर्ती बदायूं जिले के ग्रामीणों का आवागमन भी आसान हो सकेगा।
विज्ञापन

कोलाघाट में रामगंगा नदी पर बना पैंटून पुल जून माह में बाढ़ आने से पहले ही हटा दिया गया था। वहां बने पक्के पुल के ढह जाने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण के बाद भी उसके पिलर्स की जांच के चलते पक्का पुल चार पहिया वाहनों के लिए बंद था। पैदल और दोपहिया वाहनों को निकलने की अनुमति थी। पुल चालू नहीं किए जाने से कलान-मिर्जापुर के लोग बेहद परेशान थे। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं ने कार्तिक मेला शुरू होने से पहले पैंटून पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया। बाद में यह काम रोककर पैंटून पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड बनाई जाने लगीं। जेई ज्ञानेंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तक पैंटून पुल के निर्माण का शेष कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पुल के दोनों ओर जन सुरक्षा के लिहाज से मजबूत रेलिंग बना दी गई है। पुल के दोनों ओर के कच्चे रास्ते की मरम्मत का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। शुक्रवार से पैंटून पुल जीप, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बैलगाड़ी आदि के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन उस पर भारी वाहन जैसे बस-ट्रक के निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। कच्चे रास्ते पर खड़ंजा की मरम्मत कराने के साथ लोहे की प्लेटें डाली गईं हैं ताकि दलदली जगहों पर वाहन फंसने से यातायात में बाधा न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed