फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kolaghat Bridge: Acquisition of land becomes a problem for farmers

कोलाघाट पुल : किसानों के लिए परेशानी का सबब बना भूमि का अधिग्रहण

Thu, 06 Mar 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 06 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kolaghat Bridge: Acquisition of land becomes a problem for farmers
जलालाबाद में बना कोलाघाट पुल। फाइल फोटो
जलालाबाद। कोलाघाट के नए पुल के लिए 943 किसानों से 23 बीघा जमीन अधिग्रहीत होनी हैं। इस प्रक्रिया में करीब तीन दर्जन ऐसे किसान भी शामिल हैं, जिनकी उपजाऊ जमीनें अधिग्रहण के बाद तीन हिस्सों में बंट जाएगी। शेष जमीन का एक हिस्सा दोनों पुलों के बीच आने से अनुपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन


कोलाघाट पर नया पुल पुराने पुल से 11.5 मीटर के फासले पर बनेगा। नया पुल बनाने के लिए जमीन के अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। वहां उपलब्ध प्रत्येक गाटा नंबर के रकबे से 8.5 मीटर चौड़ाई में जमीन ली जा रही है। इस प्रक्रिया में करीब 40 किसान काफी परेशान हैं। उनकी जमीन ज्यादा होने से वह तीन हिस्सों में बंट रही है। एक हिस्सा अधिग्रहण वाली जमीन से पूर्व दिशा में शेष बचेगा। दूसरे अधिग्रहीत हिस्से में नए पुल का निर्माण होगा और पश्चिम दिशा में शेष जमीन का हिस्सा नए और पुराने पुलों के बीच में आ जाएगा।
विज्ञापन




किसानों के अनुसार, दोनों पुलों के बीच में आ रही उनकी इसी जमीन के पास पुल के कुएं होंगे। कुओं के आसपास की जमीन रेतीली हो जाती है और वहां पानी का भराव बना रहने से गड्ढे भी हो जाएंगे। साथ ही आसपास दो पुल होने से नीचे जमीन तक धूप पहुंचना भी मुश्किल होगी। इस कारण वहां गेहूं की मुख्य फसल या खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा आदि पालेज वाली फसलों की खेती भी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

उजाड़ी गई फसलों का नहीं मिला पर्याप्त मुआवजा

नया पुल बनाने के लिए उपयोग में ली जाने वाली जमीन पर खड़ी फसलों को जमींदोज कर दिया गया है। फसली नुकसान के एवज में प्रभावित किसानों को आठ -आठ हजार रुपये का मुआवजा दिया जाना था, लेकिन कई किसान इसमें मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं। पिछले दिनों नौगवां और रैपुरा गांव के ओमप्रकाश, चंद्रसेन, कमलेश, विश्राम, रामप्रसाद, आदेश आदि ने एसडीएम को पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव अल्लादादपुर बैहारी के रकबे में स्थित उनकी जमीन से फसल उजाड़ दी गई, लेकिन मुआवजा काफी कम दिया गया और कई किसानों को अभी तक वह भी नहीं मिला है। हालांकि, सेतु निगम के जिला परियोजना प्रबंधक बृजेंद्र मौर्य किसानाें के कथन से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि फसली नुकसान का मुआवजा सभी किसानों को दिया गया है और यदि किसी किसान को कोई दिक्कत है, तो वह उनसे मिलकर समाधान करा सकता है।



000

जमीन का चार गुना मिलेगा मुआवजा



पुल बनाने के लिए 1.5 हेक्टेयर अर्थात लगभग 23 बीघा जमीन अधिग्रहीत होनी है। बैनामा करने वाले किसानों को जमीन के सर्किल रेट का चार गुना भुगतान मुआवजा के तौर पर होना है। नदियों की बाढ़ से प्रभावित रहने के कारण यहां जमीन का सर्किल रेट भी कम है। मौजूदा समय यहां की जमीन का सर्किल रेट 13 लाख रुपया प्रति हेक्टेयर है। इस हिसाब से यदि किसी काश्तकार की एक बीघा जमीन जाती है तब उसे 3.38 लाख रुपये मुआवजा देय होगा।

000



पुराने पुल को अधिग्रहीत जमीनों का नहीं दिया गया मुआवजा



खास यह है कि कोलाघाट के पुराने पुल के निर्माण के दौरान किसी काश्तकार को कोई मुआवजा नहीं दिया गया। हालांकि, उस दौरान पुल की अत्यंत आवश्यकता के चलते इसको लेकर कभी कोई विरोध भी नहीं हुआ। अब नये पुल का निर्माण में तमाम ऐसे किसानों की जमीनें भी जा रही हैं, जिनकी जमीन का बड़ा हिस्सा पुराने पुल में जा चुका है।



000




अधिग्रहण के बाद हमारी करीब चार डिसमिल जमीन दोनों पुलों के बीच बच गई है, लेकिन वह बेकार हो जाएगी। सरकार उन सभी किसानों को दोनों पुलों के बीच आने वाली जमीन का भी मुआवजा दे।

-चंद्रसेन, नौगवां
---




ज्यादातर किसानों की यही समस्या है कि पुलों के बीच बचने वाली जमीन किसी काम की नहीं रहेगी। इस जमीन पर फसल पैदा करना कठिन होगा। इसलिए सरकार को इसका भी मुआवजा देना चाहिए।



-आदेश कुमार, नौगवां
---




हमारी जमीन पुराने पुल में जा चुकी है। अब उतनी ही जमीन नये पुल में जा रही है। कुल मिलाकर हमारी 30 मीटर से ज्यादा जमीन चली गई, लेकिन मुआवजा सिर्फ आठ मीटर का मिल रहा है।



-कमलेश, रैपुरा

000






पुल के लिए शासन के आदेशानुसार जरूरत के मुताबिक अधिग्रहीत जमीन का बैनामा कराकर किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि मुआवजा मिलने में किसानों को कोई परेशानी न हो। इसके बाद भी उन्हें कोई समस्या आती है तो अधिकारियों से दिशा निर्देश लेकर उसका समाधान कराया जाएगा।


-पैगाम हैदर, तहसीलदार, जलालाबाद

जलालाबाद में बना कोलाघाट पुल। फाइल फोटो

जलालाबाद में बना कोलाघाट पुल। फाइल फोटो

जलालाबाद में बना कोलाघाट पुल। फाइल फोटो

जलालाबाद में बना कोलाघाट पुल। फाइल फोटो

जलालाबाद में बना कोलाघाट पुल। फाइल फोटो

जलालाबाद में बना कोलाघाट पुल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed