{"_id":"6a63c41c96aae4d1b20ebfad","slug":"knowledge-of-intellectual-property-rights-is-essential-in-the-digital-age-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-179891-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डिजिटल युग में बौद्धिक संपदा अधिकार का ज्ञान होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डिजिटल युग में बौद्धिक संपदा अधिकार का ज्ञान होना जरूरी
विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में आयोजित व्याख्यान में बोलते डॉ. अभिषेक। स्
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में बुधवार को डिजिटल युग में बौद्धिक संपदा अधिकार का महत्व विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय, प्रयागराज के व्यवसाय विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार चौधरी ने कहा कि शोध, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार का ज्ञान बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार युवाओं को बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में सहयोग देने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, डिजाइन और नवाचार संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. अनुराग अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित हुआ। संचालन डॉ. रूपक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. सचिन खन्ना, बृजलाली चौबे, डॉ. अपर्णा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।