फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kites seen all over on basant panchami

फिल्मी गीतों के बीच दिन भर उड़ाई गईं पतंगें

Tue, 23 Jan 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Tue, 23 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
kites seen all over on basant panchami
kites - फोटो : अमर उजाला

जनपद में वसंत पंचमी पतंगबाजी के रूप में उल्लासपूर्ण ढंग से मनाई जाती है। पतंगबाजी के लिए युवाओं और बच्चों में खासा क्रेज रहता है, इसके लिए सभी कई दिन पहले से ही तैयारियों में जुट जाते हैं। रविवार को आधी रात तक लोगों ने पतंगें, चरखी, माझा, रील की खरीदारी की। सोमवार सुबह होते ही छतों से बच्चों और युवाओं की वो काटा की आवाजें सुनाई देने लगीं थीं। कई स्थानों पर तो लोगों ने छतों पर साउंड सिस्टम लगाकर फिल्मी गीतों का आनंद लेते हुए पंतगबाजी का लुत्फ लिया। वहीं, पतंगें लूटने के लिए भी लोग मचलते रहे। ऐसे लोगों को पतंगें उड़ाने के बजाय पतंगें लूटने में मजा आ रहा था। कई स्थानों पर युवतियों ने भी पतंगबाजी कर त्योहार का आनंद लिया। सुबह तड़के हल्की रोशनी में सर्दी की परवाह किए बिना लोगों ने पतंगों का आनंद लेना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे समय बीतता गया और धूप खिलती गई, उसी हिसाब से पतंगबाजी भी चरम पर पहुंचने लगी। छतों पर साउंड सिस्टम पर फिल्मी गाने बजने लगे, वहीं युवाओं और बच्चों के साथ बुजुर्गों ने भी छत पर पहुंचकर पुराने दिनों की याद की और पतंगें उड़ाने के लिए हाथ खोले। महिलाओं और युवतियों ने पीले रंग के वस्त्र पहनकर पतंगबाजी का लुत्फ लिया। हालांकि घरवालों को पतंगबाजी के आगे भोजन करने की चिंता नहीं थी, इसके बावजूद अधिकांश घरों में तहरी पकाई गई। कुछ लोग ऐसे भी दिखाई दिए, जिन्हें पतंगें उड़ाने सेे अधिक पतंगें लूटने का शौक था। खासतौर पर बच्चों ने पतंगें लूटने में अधिक दिलचस्पी दिखाई। बाजार में तो अच्छे-भले लोग और दुकानदार भी सड़क पर गिरी पंतगें लूटने में गुरेज नहीं कर रहे थे। वहीं, दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों और दुकानदारों ने भी मौका मिलते ही पंतगबाजी कर त्योहार का आनंद लिया। अधिक छोटे बच्चों ने गैस के गुब्बारे उड़ाकर आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed