फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kirti got first place in poster making competition

Shahjahanpur News: पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में कीर्ति ने पाया पहला स्थान

Sat, 18 Oct 2025 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kirti got first place in poster making competition
एसएस कॉलेज में बनाए पोस्टरों को दिखातीं छात्राएं। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में स्वच्छता विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कीर्ति ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

शिक्षक शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रिया शर्मा के निर्देशन में बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत मिशन विषय पर विभिन्न क्रियाकलापों को प्रदर्शित करते हुए पोस्टर बनाकर उनका प्रदर्शन किया। बरेली कॉलेज बरेली के ललित कला विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र सिंह पुंडीर ने विद्यार्थियों के बनाए पोस्टरों की सराहना की।
विज्ञापन

डॉ.मंजू सिंह ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। पोस्टर में कीर्ति तिवारी ने प्रथम, किरन देवी ने द्वितीय, शुभि श्रीवास्तव और सैय्यद फरोज अली ने तृतीय स्थान पाया। प्रज्ञा मिश्रा व इशिका श्रीवास्तव ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आजाद, ललित कला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना गर्ग, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रज्ज्वल पुंडीर, डॉ.मीना शर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed