फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kiratan yatra

अंतर्राष्ट्रीय कीर्तन यात्रा के स्वागत को बिछाए पलक पांवड़े

Tue, 20 Aug 2019 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
kiratan yatra
शाहजहांपुर। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पहली अगस्त से पाकिस्तान से शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय कीर्तन यात्रा का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की कीर्तन यात्रा के स्वागत को पलक पांवड़े बिछा दिए। जो बोले सो निहाल...जयघोष के साथ फिजाएं गूंज उठीं।
विज्ञापन

गुरु नानक देव जी के प्रकाश स्थान ननकाना साहिब से शुरू हुई कीर्तन यात्रा देर रात बरेली मोड़ पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल नेतृत्वकर्ताओं का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के समक्ष मत्था टेककर प्रसाद अर्पित किया।
विज्ञापन

बरेली मोड़ से बलविंदर सिंह, मंजीत सिंह, हैपी, गगन, गुरप्रीत, राजेंद्र सिंह आदि की अगुआई में युवा मोटरसाइकिलों और चौपहिया वाहनों के साथ खुशियां मनाते हुए यात्रा को शहर लाए। गर्रा फाटक से चारखंभा, केरूगंज, रोशनगंज, अंटा चौराहा, जेल मार्ग होते हुए कीर्तन यात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंची, जहां प्रबंध समिति की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुझार सिंह मोगा, महामंत्री हरभजन सिंह दुआ, जगजीत सिंह, अवतार सिंह मोगा आदि ने सरोपा भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्तन यात्रा का मुख्य श्रद्धा का केंद्र गुरुनानक देव जी की खड़ाऊं, राशन तौलने वाले बांट, पंच प्यारे, निशान साहिब रहे, जिनके दर्शन करने को श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। भीड़ की धक्का-मुक्की के बीच महिलाओं ने भी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और स्वयं को निहाल किया। नगर में कीर्तन यात्रा के स्वागत के लिए गुरुनानक पाठशाला, खालसा शिशु शिक्षा सदन के बच्चों ने भी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बैंड बाजे पर भांगड़ा कर यात्रा को भव्यता प्रदान की। शहर में चारखंभा, केरूगंज, मिशन स्कूल तिराहा, कृष्णा नगर आदि क्षेत्रों में सबीलें लगाकर चाय-नाश्ता की व्यवस्था की गई। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से त्रिलोचन सिंह गांधी, सोनू बग्गा, राजू बग्गा, गुरजीत सिंह बग्गा, निरंकार सिंह लूथरा, जवाहर सिंह आदि शामिल रहे।

मीरानपुर कटरा। नगर की सीमा पर पहुंची कीर्तन यात्रा का हुलास नगरा रेलवे क्रासिंग पर भव्य स्वागत किया गया। जब कीर्तन यात्रा हुलास नगरा रेलवे पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद सिख समाज के श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed