नगर के सूर बाबा मैदान पर खेले जा रहे पुवायां प्रीमियर लीग के फाइल मैच में राजा क्लब जारमानो ने सूर बाबा लायंस टीम को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। सूर बाबा लायंस के कप्तान मोहित ने टॉस जीतकर राजा क्लब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। राजा क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 215 रन बनाए। गौरव ने 68, विक्की ने 62 और शहजाद ने 41 रनों का योगदान दिया। सूर बाबा की ओर से दिनेश ने तीन और सुबोध ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी सूर बाबा लायंस की टीम 18 ओवर में 133 रन बनाकर आल आउट हो गई। मट्टू ने 46 रनों का योगदान दिया। राजा क्लब के ओम और गौरव ने दो-दो विकेट लिए। गौरव को मैन ऑफ दि मैच और मैन ऑफ दि सीरिज का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने ट्राफी और 71 सौ रुपए का पुरस्कार प्रदान किया। उप विजेता टीम को 31 सौ रुपए का पुरस्कार दिया गया। हिमांशु बाजपेयी, राजेश त्रिवेदी आदि ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। फाइनल मैच में अंपायरिंग पंकज वर्मा, आकाश यादव, स्कोरिंग अर्जुन बाजपेयी, कमेंटरी मयंक शुक्ला, सोनेंद्र मिश्र ने की। टूर्नामेंट के आयोजन में राजीव त्रिवेदी, प्रदीप शुक्ला, रामलड़ैते पांडे, सुनील पाठक, रामचंद्र शुक्ला, कैलाशनाथ देशबंधु, गौरव त्रिवेदी, रजनीश शर्मा, अनुपम अग्निहोत्री, रिंकू शुक्ला, जगदीश त्रिवेदी का विशेष सहयोग रहा।