{"_id":"5e4d8a108ebc3ef2b0169ce4","slug":"kidnap-case-give-5-lakh-rupees-shahjahanpur-news-bly3965931172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख नहीं, पांच लाख ही दे दो फिरौती और ले जाओ बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लाख नहीं, पांच लाख ही दे दो फिरौती और ले जाओ बेटा
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। अपहृत किशोर को पुलिस 23 दिन बाद भी बरामद नहीं कर पाई है। वहीं, अपहृत किशोर के घर के दरवाजे पर एक बार फिर फिरौती का पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि आठ लाख नहीं दे सकते हो तो पांच लाख रुपये दे दो और अपने बेटे को ले जाओ। दोबारा फिरौती का पत्र मिलने पर पीड़ित परिवार अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है। मगर पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
कस्बा के मोहल्ला आतिशबाजान निवासी संविदा बिजली कर्मचारी विजय मिश्रा का 15 वर्षीय पुत्र शरद मिश्रा 27 जनवरी को घर से बाजार जाने को कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवारवालों ने उसकी सब जगह तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। परिजन ने थाने में 28 जनवरी को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी बीच चार फरवरी को आठ लाख की फिरौती मांगे जाने का पत्र परिजन को मिला तो सभी सहम गए। फिरौती भरा पत्र परिजन ने पुलिस को दिखाया, जिसमें पांच दिन के अंदर रकम नहीं देने पर किशोर को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने नौ फरवरी को थाने पहुंचकर लापता किशोर के माता-पिता व भाई से घटना की जानकारी लेकर पुलिस को किशोर का जल्द से जल्द पता लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पाई। इधर बुधवार को किशोर के घर के दरवाजे पर आठ लाख की जगह पांच लाख की फिरौती देने का दूसरा पत्र फेंक दिया गया। इसके बाद एक बार फिर से अनहोनी की आशंका परिवार सहमा हुआ है।
फिरौती का जो पत्र परिवारवाले दिखा रहे हैं, उसमें फिरौती मांगने वाले ने स्थान नहीं लिखा है कि कहां रुपया देना या लेना है। ऐसे में अपहरणकर्ताओं की लोकेशन कैसे पता लगे। फिलहाल पुलिस टीम लापता किशोर की तलाश में लगी हुई है। - दिलीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
एसपी से मिले ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा से अपहृत 15 वर्षीय शरद मिश्रा की बरामदगी को लेकर ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी एसपी से मिले। महासभा के महामंत्री अखिल कुमार मिश्र ने कहा कि लापता किशोर के परिवारवालों को फिरौती भरे दो-दो पत्र मिल चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस लापता किशोर को बरामद नहीं कर पाई है और न ही फिरौती मांगने वालों को पकड़ पाई है।