{"_id":"ddc13fcefbab981b09aca6018c664728","slug":"khudaganj-markets-closed-to-protest-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में खुदागंज बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में खुदागंज बाजार बंद
खुदागंज।
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों और नागरिकों ने बाजार को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया है। इसके बाद शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना शुरू कर दिया गया। धरने पर प्रशासन के किसी अधिकारी के न पहुंचने से व्यापारियों में नाराजगी है।
सोमवार शाम व्यापारियों द्वारा बिजली की समस्या को लेकर देवरास स्थित बिजली सब स्टेशन पर हुए हंगामे के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी और पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह से खुदागंज का पूरा मार्केट बंद कर दिया गया। इसके बाद व्यापारी शहीद रोशन सिंह की प्रतिमा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ व्यापारियों ने जमकर भड़ास निकाली। शाम तक जिम्मेदार अधिकारी आंदोलनकारियों का हाल पूछने नहीं आए, जिससे शाम को व्यापारियों का धैर्य जवाब दे गया। आननफानन में व्यापारियों ने एक आपात बैठक आर्य समाज मंदिर में करके आगे की रणनीति तय की। बुधवार को कस्बे का बाजार फिर बंद रहेगा और नगर में प्रात: एक रैली निकालकर बिजली विभाग के खिलाफ चल रहे धरने को और तेज किया जाएगा। धरना देने वालों में पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर सिंह, कृपाशंकर रस्तागी, राशिद बेग, किशोर अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, मोहम्मद सत्तार अंसारी, रविन्द्र गुप्ता, सियाराम नायक, सर्वजीत सिंह, चिरंजीव शुक्ला, चक्रपाणी अग्रिहोत्री, विश्वमोहन अग्रवाल, पवनेश गुप्ता, राजीव सिंह, शेखर गुप्ता आदि शामिल रहे।
खुदागंज की लाइन में हुए फाल्ट को ठीक कराने का प्रयास कर रहा हूं। अतिशीघ्र बिजली समस्या का समाधान हो जाएगा। - कुमार विकल्प, एसडीओ तिलहर