{"_id":"65fb3c8e75d0a4fc9003cfe4","slug":"khelo-india-center-defeated-townhall-3-0-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-115398-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टाउनहाल को खेलो इंडिया सेंटर ने 3-0 से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टाउनहाल को खेलो इंडिया सेंटर ने 3-0 से दी शिकस्त
Thu, 21 Mar 2024 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हथौड़ा स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। स्रोत : जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, हथौड़ा में बुधवार को जिलास्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में पहला मैच आनंद स्पोर्टिंग और संत कबीर टीम के मध्य खेला गया। आनंद स्पोर्टिंग के आयुष, हिमांशु, प्रदीप ने गोल दागकर 3-0 से संत कबीर टीम को हरा दिया। दूसरे मैच में स्टेडियम क्लब ने जलालाबाद को 2-1 से शिकस्त दी।
पहले सेमीफाइनल टाउनहॉल क्लब ने आनंद स्पोर्टिंग को 2-0 से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में खेलो इंडिया सेंटर की टीम स्टेडियम क्लब पर भारी पड़ी। सेंटर ने 2-0 से बाजी मारी। फाइनल मैच खेलो इंडिया सेंटर व टाउनहॉल के मध्य हुआ। इसमें सेंटर की टीम के साजन ने शानदार प्रदर्शन कर गोल दागे। सेंटर ने 3-0 से मुकाबला जीत लिया। खेलकूद का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बरेली जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि एथलेटिक्स में 85 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खेलकूद में अरुण कुमार, सुशील भारती, आशीष कुमार, वैभव ठाकुर, उदित, मुजादि अली, शकील अहमद, पंकज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- --
तीन हजार मीटर में सबसे तेज दौड़ीं गुनगुन
-बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मनीषा ने प्रथम, राधिका द्वितीय, अंजलि तृतीय, दो किलोमीटर वॉक रेस में कुमुद राजपूत प्रथम, दुर्गा द्वितीय व भारती तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में मनीषा प्रथम, राधिका दूसरे, अंजलि तृतीय, गोला फेंक में सपना प्रथम, कामिनी द्वितीय, अंशिका तृतीय रहीं। तीन हजार मीटर की दौड़ में गुनगुन मौर्या प्रथम, आरती द्वितीय व अंजलि तृतीय रहे।