{"_id":"47a13ad5be10ab47e3f806f7035b7859","slug":"khel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू युवा मंडल की खेल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू युवा मंडल की खेल प्रतियोगिता शुरू
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सतवां बुजुर्ग में मंगलवार को कोतवाली प्रभारी यतेंद्र बाबू भारद्वाज ने नेहरू युवा मंडल की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बुधवार को विधायक शकुंतला देवी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर प्रतियोगिता का समापन करेंगी।
इसके बाद भारद्वाज ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष विपिन मिश्रा ने कहा कि खेलों से सर्वांगीण विकास होता है। अभिभावकों को शिक्षा के साथ ही बच्चों को खेलों के प्रति भी जागरूक करना चाहिए।
प्रतियोगिता में दो सौ मीटर रेस में सनी, अमन, सचिन, चार सौ मीटर रेस में संजीव सिंह, गंगेश कुमार, दीपांशु, गोला फेंक में संजीव कुमार, दीपांशु, सचिन कुमार, लंबी कूद में संजीव सिंह, अश्वनी, दीपांशु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में रजमना ने सतवां और मलिका ने कीरतापुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल मैच बुधवार सुबह खेला जाएगा। आयोजन में सचिन दीक्षित, कुलदीप अवस्थी, महेश मिश्र्रा, अश्वनी, साजन कुमार, दीपांशु, संजीव कुमार, कुलदीप शुक्ला आदि का सहयोग रहा।