फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   khel

नेहरू युवा मंडल की खेल प्रतियोगिता का समापन

Thu, 25 Dec 2014 12:21 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Thu, 25 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
khel
गांव सतवां बुजुर्ग में नेहरू युवा मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन होने पर विधायक शकुंतला देवी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

समापन अवसर पर विधायक शकुंतला देवी ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल जीवन का महत्वपूर्ण पहलू हैं। नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष विपिन मिश्रा ने कहा कि अभिभावकों को शिक्षा के साथ ही बच्चों को खेलों के प्रति भी जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दो सौ मीटर रेस में सनी, अमन, सचिन, चार सौ मीटर रेस में संजीव सिंह, गंगेश कुमार, दीपांशु, गोला फेंक में संजीव कुमार, दीपांशु, सचिन कुमार, लंबी कूद में संजीव सिंह, अश्वनी, दीपांशु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉलीवाल में रजमना ने सतवां और मलिका ने भरतापुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में मलिका ने रजमना को 25-15, 25-20 से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। आयोजन में सचिन दीक्षित, कुलदीप अवस्थी, महेश मिश्र्रा, अश्वनी, साजन कुमार, दीपांशु, संजीव कुमार, कुलदीप शुक्ला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed