{"_id":"6a76279828597eb53605d0c4","slug":"khatu-shyams-nishan-yatra-taken-out-with-devotion-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-181109-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: श्रद्धापूर्वक निकाली खाटू श्याम की निशानयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: श्रद्धापूर्वक निकाली खाटू श्याम की निशानयात्रा
विज्ञापन
जलालाबाद में निकाली गई खाटू श्याम यात्रा का दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
जलालाबाद। खाटू श्याम की निशानयात्रा नगर में शुक्रवार को बैंड-बाजे के साथ श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद यात्रा शाहजहांपुर के बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हो गई।
यात्रा का शुभारंभ नल वाली गली स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर से सुबह आठ बजे हुआ। यात्रा बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे, तहसील और रामताल मार्ग होती हुई बारह पत्थर पहुंची और वहां से बरेली मोड़ के लिए रवाना हो गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान के जयकारे के साथ नृत्य करते हुए चले।
नगर भ्रमण के दौरान कई जगहों पर यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के आयोजक आकाश गुप्ता और दीपक वर्मा ने शाहजहांपुर से लौटकर बताया कि 30 किमी की यह यात्रा श्रद्धालुओं ने पैदल चलकर पूरी की। यात्रा में शिवा वर्मा, हिमांशु देवल, कुमुम शर्मा, मुनिराज सिंह, गोपाल द्विवेदी आदि शामिल रहे। संवाद