फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Keep an eye on the activities of the youth society '

‘युवा समाज की गतिविधियों पर भी नजर रखें’

Sun, 13 Dec 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 13 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
"Keep an eye on the activities of the youth society '
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिभा अलंकरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश में प्रतिभावान विद्यार्थियों की कोई कमी नहीं है। खुशी की बात है कि परिषद ने मेधाओं को जाति-धर्म में बांटने के बजाय एक मंच पर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज के सभागार में हुए प्रतिभा अलंकरण समारोह में भाजपा नेता ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वह समाज में चल रहीं गतिविधियों पर नजर रखें, इससे उनकी प्रतिभा में और निखार आएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं से सभी को अधिक अपेक्षाएं होती हैं। उनका देश और समाज के प्रति कर्तव्य भी अधिक होता है। इस समय दुनिया में देश के युवाओं का डंका बज रहा है। विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित होते देखना सुखद अनुभूति है। प्रतिभाओं ने पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया है। विशिष्ट अतिथि सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि परिषद ने मेधाओं का सम्मान कर राष्ट्रवादी सोच पर मोहर लगाई है। परिषद ने हमेशा ही रचनात्मक कार्यों से समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व राज्यपाल से पुरस्कृत जूही मिश्रा, ऋतु वार्ष्णेय, शालिनी यादव, श्रेष्ठी पांडेय, अजीत सिंह, आस्था सिंह, समरीन नाज समेत लगभग साढ़े पांच सौ छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और विश्वविद्यालय के टॉपर शामिल हैं। डॉ. अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुए समारोह में परिषद के प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रामजी अवस्थी, प्रदुल्य गुप्ता, विपुल श्रीवास्तव, मयंक द्विवेदी, अनुज सैनी, ऋषभ तिवारी, अंकुर दीक्षित, प्रशांत सक्सेना, प्रखर अवस्थी, गुलफशां खान आदि का योगदान रहा। नगराध्यक्ष कपिल अरोरा ने आभार व्यक्त किया। डॉ. मधुकर श्याम शुक्ल की देखरेख में एनसीसी कैडेट्स का भी सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, महामंत्री राकेश मिश्र, एवी सिंह, सतेंद्र प्रकाश शुक्ला, मनोज कश्यप, महेश कुमार, आशीष शुक्ला, डॉ. रागिनी सिंह, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. कविता भटनागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed