फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   KB Sports Club, winner of Puwayan Cricket League

Shahjahanpur News: पुवायां क्रिकेट लीग का विजेता केबी स्पोर्ट्स क्लब

Sun, 11 Feb 2024 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 11 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
KB Sports Club, winner of Puwayan Cricket League
पुवायां क्रिकेट लीग की विजेता टीम केबी  स्पोर्ट्स क्लब के ​खिलाड़ी ट्राफी के साथ। संवाद
पुवायां। सूर बाबा मैदान पर खेली जा रही पुवायां क्रिकेट लीग में केबी स्पोर्ट्स क्लब ने स्पार्टा इलेवन को हराकर ट्राॅफी जीत ली। विजेता टीम को ट्राॅफी के साथ ही तमाम पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार काे केबी स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अमन के 18 गेंदों पर 65, अभिषेक के छह गेंदों पर 32 और अंग्रेज सिंह के 21 गेंदों पर 29 रन की मदद से टीम ने 15 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाए। स्पार्टा इलेवन के खिलाड़ी मिलन और सचिन ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी स्पार्टा इलेवन की टीम 168 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। चंचल और कन्हैया ने 33-33 रन बनाए। केबी स्पोर्ट्स क्लब के अमन ने पांच और विष्णु ने तीन विकेट लिए। अमन को मैन ऑफ द फाइनल घोषित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट लेने पर अरविंद विशु को बॉलर ऑफ टूर्नामेंट, दीपक शुक्ल को 199 रन बनाने पर बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। 169 रन बनाने, दो स्टपिंग करने और नौ कैच पकड़ने वाले रविंद्र को मैन ऑफ दि सिरीज घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम को ट्रॉफी अर्पित गुप्ता और विजयपाल सिंह ने और उप विजेता टीम को ट्राफी बलराम सिंह और हरेंद्र सिंह ने प्रदान की। फाइनल मैच में अंपायरिंग विशाल तिवारी, गोविंद अवस्थी ने, स्कोरिंग सन्नी सिंह, अनिरुद्ध गुप्ता ने और कमेंटरी अक्षय, गौरव, अंकित ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed