फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kawdee will pass through a deserted road

खस्ताहाल मार्ग से ही गुजरेंगे कावड़िये

Mon, 17 Jul 2017 12:19 AM IST
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। 
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)।  Updated Mon, 17 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kawdee will pass through a deserted road
खस्ताहाल मार्ग से ही गुजरेंगे कावड़िये - फोटो : खस्ताहाल मार्ग से ही गुजरेंगे कावड़िये
डीएम के निर्देश के बाद भी ढाईघाट कांवड़ यात्रा मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी है। सावन के महीने में हजारों कांवड़िये गंगाजल भरने के लिए इसी खस्ताहाल सड़क से गुजरकर ढाईघाट जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

पांच जुलाई को कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने आए जिलाधिकारी ने पूरी तरह उखड़े पड़े ढाईघाट मार्ग की दो दिन में मरम्म्त करवाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दिए थे। उनके निर्देश पर दो दिन पहले लोक निर्माण विभाग के श्रमिकों ने ढाईघाट मार्ग की मरम्मत के नाम पर ढाईगांव से आगे रोड के गड्ढोें को पत्थर डालकर समतल करने का कार्य शुरू किया है। कांबड़ियों को नंगे पैर इन्हीं पत्थरों पर चलकर जल भरने के लिए ढाईघाट जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


जितनी परेशानी कांवड़ियों को कंकड़युक्त ढाईघाट मार्ग पर नंगे पैर चलने में होगी, उतनी तो गोला पहुंचने में भी नहीं होगी। सरकार को ढाईघाट मार्ग की मरम्मत करवानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामरहीश, सेवादार दुर्गामंदिर मिर्जापुर

लगभग दस बर्ष से ढाईघाट से कांवड़ लेकर गोला जाने वाले सर्वेश शर्मा कहते हैं कि भगवा सरकार में ढाईघाट कांवड़ यात्रा मार्ग की मरम्मत नहीं होना घोर लापरवाही है।

कांवड़िया सुधीर मिस्त्री कहते हैं कि ढाईघाट मार्ग पूरी तरह उखड़ा पड़ा है। इस मार्ग पर नंगे पैर चलने वालों के तो पैर ही जख्मी हो जाएंगे।      00 

राजेश गुप्ता पिछले कई वर्ष से पटना देवकली में भोलेनाथ पर कांवड़ चढ़ाने जाते हैं। कहते हैं कि ढाईघाट मार्ग की मरम्मत न करवाकर प्रशासन ने शिवभक्तोें की घोर उपेक्षा की है।


पप्पू गुप्ता कहते हैं, कि अधिकांश कांबड़िये रात में ढाईघाट में गंगाजल भरने जाते हैं। रात के अंधेरे में कंकड़-पत्थर वाले मार्ग पर नंगे पैर चलना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed