{"_id":"5999cc774f1c1b330f8b4608","slug":"katra-so-on-the-target-of-ig","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी के निशाने पर रहे कटरा एसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी के निशाने पर रहे कटरा एसओ
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी एसके भगत ने रविवार शाम पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक में थानाध्यक्षों की क्लास लीं। उन्होंने वांछित अपराधियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी और सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कटरा में दबिश के दौरान हरीराम यादव की हुई मौत पर थानाध्यक्ष की भूमिका पर भी सवाल किए और एसपी से रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। आईजी के तेवरों से एसओ कटरा प्रवेश सिंह पर गाज गिरने के आसार प्रबल हो गए हैं।
आईजी ने थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र में हुए अपराधों के बारे में बिंदुवार जानकारी ली और विवेचाओं को समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। जिन थानाध्यक्षों का वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का आंकड़ा कम था, उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अपराधों पर अंकुश लगाया जाए। इसलिए अपराधियों पर पैनी नजर होनी चाहिए। बैठक में एसपी केबी सिंह, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, आरआई गुलफाम सिंह व सभी 23 थानों के थानाध्यक्ष व सर्किल क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कानून व्यवस्था पर एसपी से की वार्ता
सूबे के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार रात करीब दस बजे एसपी केबी सिंह से पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर हर हाल में शिकंजा कसें और जेल भेजे। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।