फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kashi Vishwanath and Triveni Express will be canceled from today

Shahjahanpur News: आज से निरस्त रहेगी काशी विश्वनाथ व त्रिवेणी एक्सप्रेस

Wed, 31 Jul 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 31 Jul 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath and Triveni Express will be canceled from today

विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य के चलते बुधवार से काशी विश्वनाथ, त्रिवेणी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रहेंगी। छह ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी होगी।
सीतापुर की ओर से आने वाली ट्रेनों को आउटर पर रोकने के बजाय सीधे प्लेटफाॅर्म तक लाने के लिए रोजा जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के साथ ही प्री नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य ब्लॉक लेकर करवाया जा रहा है। इसके लिए पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पहले से निरस्त हैं, 28 जुलाई को 12492/91 जम्मूतवी-बरौनी सुपरफास्ट को निरस्त कर दिया गया था। अब बुधवार से 15073/74/75/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तथा 15909/10 अवध आसम एक्सप्रेस का निरस्तीकरण रहेगा। यह ट्रेनें पांच अगस्त तक निरस्त रहेंगी। एक से पांच अगस्त तक 14235/36 बनारस-बरेली एक्सप्रेस, एक से छह अगस्त तक 15011/12 चंडीगढ़ एक्सप्रेस निरस्त होगी। एक से तीन अगस्त तक 15653/54 अमरनाथ एक्सप्रेस को निरस्त रखा जाएगा। तीन से पांच अगस्त तक 12587/88 अमरनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। तीन से छह अगस्त के बीच 22454 राज्यरानी सुपरफास्ट, दो से पांच अगस्त तक 22453 राज्यरानी सुपरफास्ट को निरस्त करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

वहीं, 15211 जननायक एक्सप्रेस को चार अगस्त तक बुढ़वाल जंक्शन व सहारनपुर जंक्शन से डायवर्ट कर चलाया जाएगा। 15212 जननायक एक्सप्रेस को सहारनपुर जंक्शन और बुढ़वाल जंक्शन से मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया जा रहा है। 14603 जनसाधारण एक्सप्रेस को बुढ़वाल जंक्शन व सहारनपुर जंक्शन, 14604 जनसाधारण एक्सप्रेस को सहारनपुर व बुढ़वाल जंक्शन, 14242 नौचंदी एक्प्रेस को हापुड़ जंक्शन व लखनऊ चारबाग और 14241 नौचंदी एक्सप्रेस को लखनऊ चारबाग व हापुड़ जंक्शन से डायवर्ट कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed